छात्रों को देनी होगी निजी स्कूलों की फीस, हाईकोर्ट ने दिया स्कूलों के पक्ष में फैसला, फीस वसूली के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज

छात्रों को देनी होगी निजी स्कूलों की फीस, हाईकोर्ट ने दिया स्कूलों के पक्ष में फैसला, फीस वसूली के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज

छात्रों को देनी होगी निजी स्कूलों की फीस, हाईकोर्ट ने दिया स्कूलों के पक्ष में फैसला, फीस वसूली के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 10, 2021 7:57 am IST

बिलासपुर। निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली के मामले में हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों के पक्ष में फैसला जारी किया है, और फीस वसूली के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें: अवैध शराब के खुलासे के बाद चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दो थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी को क…

कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने के बाद भी स्कूल प्रबंधकों द्वारा फीस वसूली के आदेश के खिलाफ छात्रों के पालकों ने 11 याचिकाएं दायर की थी। जिस पर अब चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने यह आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत ने जताया रमन सिंह…

बता दें कि कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने के दौरान की फीस वसूली को लेकर पालक विरोध कर रहे थे, वहीं निजी स्कूल संचालकों ने तमाम व्यवस्थाओं को टीचर, स्टाफ की सैलरी जैसी बाध्यताएं बता कर फीस वसूली कर रहे थे। जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com