किसानों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर व्यापारी फरार, पुलिस ने सील किया गोदाम

Ads

किसानों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर व्यापारी फरार, पुलिस ने सील किया गोदाम

  •  
  • Publish Date - December 23, 2018 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। गोहद का एक व्यापारी आधा दर्जन किसानों की उपज के करोड़ो रुपए की ठगी करके फरार हो गया है। ठगी का शिकार हुए किसानों की शिकायत पर तहसीलदार ने गोदाम को सील कर दिया है।

दरअसल गोहद में स्थित मंगलम सीड्स का संचालक अरुण शर्मा पिछले 25 सालों से किसानों से गेंहू, सरसो, चना की उपज खरीदा करता था। इसका भुगतान 15 दिन में करने का वादा करके उनका भुगतान करता भी था। लेकिन इस बार व्यापारी अरुण शर्मा ने किसानों की उपज करोड़ों में खरीद ली और किसानों को भरोसे में लेकर उनका दो करोड़ रुपए का भुगतान लेकर फरार हो गया। जब किसान अपनी उपज का भुगतान लेने गोदाम पर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लटका मिला। गोदाम के चक्कर काटने के बाद जब किसानों को कुछ नही मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत गोहद थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने किसानों के मामले को गंभीरता से लेकर तहसीलदार के माध्यम से गोदाम को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें : सीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग बालक की इच्छा हुई पूरी, अब दादा की गोद की बजाय व्हील चेयर पर जाएगा स्कूल 

वहीं इस मामले में गोहद थाना के टीआई रमेश शर्मा ने बताया कि व्यापारी अरुण शर्मा ने किसानों का गेंहू, सरसों, चना, मटर, धान खरीदा था, लेकिन उसका पैसा नही दिया औऱ फरार है। तहसीलदार के द्वारा गोदाम को सील कर दिया गया है। किसानों के आवेदन आ रहे हैं, इस बारे में और जानकारी एकत्रित की जा रही है। अभी दो करोड़ का बकाया बताया जा रहा है।