कोरबा। कोरबा में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां किसी और ने नहीं बल्कि स्कूल के प्रधानपाठक ने ही कुर्सी, टेबल, पंखा यहां तक की झाडू तक को पार कर दिया। मामला करतला विकासखंड के खरवानी में पूर्व माध्यमिक शाला का है। यहां प्रधानपाठक भगतराम कुर्रे ने बीते 22 दिसंबर को छुट्टी के दिन स्कूल में रखे सभी सामान को ट्रैक्टर में भरकर ले गए।
पढ़ें- वित्त विभाग के डायरेक्टर के घर घुसी पुलिस बस, बाउंड्री वॉल तोड़ घर …
28 दिसंबर को जब स्कूल खुला तो अन्य शिक्षकों के स्कूल पहुंचने सामान गायब मिला, पूछताछ में गांव के लोगों ने भगतराम कुर्रे के द्वारा सामान ले जाने की बात कही। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही सामान वापस ले आया जाएगा लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी न तो प्रधानपाठक का पता है न ही सामान का । लिहाजा अब लोगों ने मामले में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद जिला शिक्षाधिकारी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए है।