कोरोना वायरस की तीसरी लहर से ग्रामीणों को बचाने की पूरी तैयारी होनी चाहिए : मायावती

कोरोना वायरस की तीसरी लहर से ग्रामीणों को बचाने की पूरी तैयारी होनी चाहिए : मायावती

कोरोना वायरस की तीसरी लहर से ग्रामीणों को बचाने की पूरी तैयारी होनी चाहिए : मायावती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 18, 2021 7:05 am IST

लखनऊ, 18 जून (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर से बचाने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी होनी चाहिए।

बसपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 रोधी टीकाकरण में जन भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है जब टीका आसानी से हर जगह सभी को उपलब्ध हो। वैसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तरह इसकी तीसरी लहर से बचाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर स्तर पर तैयारी पूरी होनी चाहिए। बसपा की सभी राज्य सरकारों से यह माँग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में जनजीवन और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने तथा कोरोना वायरस से उत्पन्न विभिन्न जन समस्याओं के निदान के लिए सभी सरकारों को निष्ठापूर्वक काम करना जरूरी है वरना देश की आत्मर्निभरता और अस्मिता पर असर होने का खतरा है तथा लोगों को फिर बुरे दिन और अधिक परेशान करेंगे।’’

भाषा जफर मनीषा गोला

गोला


लेखक के बारे में