नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन, डहरिया ने कहा, कई निकायों में आवश्यक
नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन, डहरिया ने कहा, कई निकायों में आवश्यक
रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन होगा। उन्होंने कहा कि अब जनसंख्या के आधार पर निकायों के वार्डों में परिसीमनहोगा। कई निकाय हैं, जहां परिसीमन की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में 13 नगर निगम, 44 नगर पालिका और 111 नगर पंचायत हैं। बता दें कि इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले प्रदेश के सभी 168 वार्डों का नए सिरे से परिसीमन होगा।
यह भी पढ़ें : NSUI के बेहतर भारत कार्यक्रम में पहुंचे भूपेश, विरोधियों पर साधा निशाना- अभी तो और खुलेंगी फाइलें
बता दें कि साल 2014-15 में हुए चुनावों के दौरान आबादी के अनुपात में वार्डो के क्षेत्र को लेकर जगदलपुर, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में विवाद की स्थिति बनी थी। पिछली बार 2014-15 में निकाय चुनाव दो चरणों में हुए थे। गौरतलब हि कि निकाय चुनाव 5 जनवरी 2020 से पहले कराए जाने हैं।

Facebook


