एमपी के ये 3 जिले पूरी तरह से रहेंगे सील, सीएम शिवराज सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

एमपी के ये 3 जिले पूरी तरह से रहेंगे सील, सीएम शिवराज सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

एमपी के ये 3 जिले पूरी तरह से रहेंगे सील, सीएम शिवराज सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 9, 2020 9:43 am IST

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज ऑडियो ब्रिज के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।  सीएम ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब जुटे हुए हैं। उन्होने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश के 18 जिले संक्रमित हैं। 3 जिले इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील करने के लिए निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: खरगोन में मिली कोरोना पॉजिटिव 2 महिलाएं, विदेश से लौटा था एक का परि…

सीएम ने कहा कि इन जिलों में न कोई अंदर जा पाएगा और ना यहां से कोई बाहर आएगा, इन शहरों में अगर मृत्यु होती है तो उसी शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इन 18 शहरों में हम हॉटस्पॉट ढूंढ रहे हैं, हमारे प्रयास हैं कि लोगों को आवश्यक चीजों की सप्लाई होती रहे
लोगों की जिंदगी बचाना महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: होशंगाबाद जिले में भी मिले 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉक्टर और उनकी पत…

सीएम ने कहा कि मै और मेरी पूरी टीम और हम सब इसी प्रयास में लगे हुए हैं कि लोगों की सुरक्षा की जा सके, इस महामारी को रोका जा सके। बता दें कि मध्यप्रदेश में आज कोरोन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 400 को पार कर गया है, वहीं प्रदेश में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अकेले इंदौर में ही 22 मौतें हुईं हैं।

ये भी पढ़ें: देवास में भी मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, तीनों इलाके सील, 32 लोगों …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com