विधायक को जान से मारने की धमकी

विधायक को जान से मारने की धमकी

विधायक को जान से मारने की धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 31, 2017 2:20 pm IST

 

छतरपुर जिले में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है…दरअसल जिले की चंदला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आर डी प्रजापति जब अपने घर पर थे… तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी….।फोन कॉल के बाद डरे विधायक ने  मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है….। इसके साथ ही पीड़ित विधायक ने प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह को भी मामले से  अवगत कराया है….वहीं विधायक का कहना है की उसने इलाके में अवैध रेत के खनन और गुंडों के खिलाफ मोर्चा खोला था….जिसके कारण उन्हें धमकी मिल रही है….।फिलहाल पुलिस ने विधायक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है….।


लेखक के बारे में