रायपुर में तीन निरीक्षको के तबादले

रायपुर में तीन निरीक्षको के तबादले

रायपुर में  तीन निरीक्षको के  तबादले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 27, 2018 7:09 am IST

रायपुर -कल देर शाम पुलिस महकमे में अचानक तीन निरीक्षको की तबादला सूची जारी की गयी। जिसे रायपुर पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक जिन तीन निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है उनमें आशीष शुक्ला को आईजी आफिस से उरला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नासिर बाठी गुढ़ियारी के थाना प्रभारी से हटाते हुए रायपुर एसपी आफिस में पदस्थ किया गया है। इधर सुशांतो बैनर्जी को पुलिस लाइन से गुढ़ियारी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

 

 

ये भी पढ़े – अष्ट्मी के दिन आठ साल की बच्ची से बलात्कार फिर हत्या

 

 

इसी के साथ पुलिस महकमे में ये भी चर्चा है कि बहुत जल्द और कुछ नामों की लिस्ट जारी होगी। कुछ दिन पहले ही गृह विभाग से ये ऑर्डर निकला था की बहुत ज्यादा समय से थाने में पदस्थ लोगो की लिस्ट चेक की जाये। हालांकि जो चर्चा है उसके मुताबिक  निचले स्तर पर ही ज्यादा  तबादले  की संभावना है। 

web team IBC24

 


लेखक के बारे में