गाजीपुर में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौ

गाजीपुर में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौ

गाजीपुर में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 25, 2021 9:42 am IST

गाजीपुर (उप्र) 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन गांव निवासी सूर्यजीत राजभर (19) और उसका भतीजा पिंटू राजभर (16) सोमवार को अपराह्न मोटरसाइकिल से शादी में शामिल होने हरिहरपुर गांव जा रहे थे कि मोहम्मदाबाद के शाहनिन्दा बाजार के निकट ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे हादसे में सूर्यजीत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिंटू राजभर की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।

मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अन्‍य हादसे में गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन सड़क पर सैदपुर में ट्रक की टक्कर से वाराणसी के रहने वाले मोटरसाइकिल सवार व्यवसायी मनोज जायसवाल (50) की मृत्यु हो गयी।

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मरने वाले के पुत्र के तहरीर पर मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में