मुजफ्फरनगर जिले में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ads

मुजफ्फरनगर जिले में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक मोटरसाइकिल पर सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसा सिखेड़ा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से चालक फरार है।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप