छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर सख्ती, उल्लंघन पर अब तक 1549 FIR, 2294 वाहन जब्त और 1346 लोग हुए अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर सख्ती, उल्लंघन पर अब तक 1549 FIR, 2294 वाहन जब्त और 1346 लोग हुए अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर सख्ती, उल्लंघन पर अब तक 1549 FIR, 2294 वाहन जब्त और 1346 लोग हुए अरेस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 27, 2020 11:44 am IST

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लाॅकडाउन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में सख्ती से पालन किया जा रहा है। लाॅकडाउन लागू होने के बाद से इसका उल्लंघन करने पर अब तक पूरे प्रदेश में एक हजार 549 लोगों पर एफआईआर की गई है। वहीं एक हजार 346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 हजार 294 व्हीकल जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और PCC प्रभारी पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ …

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लाॅकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लाॅकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कोटा में फंसे छात्रों की कल सुबह तक होगी छत्तीसगढ़ वापसी, धवाई पानी…

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। आज गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद अब शासन प्रशासन द्वारा और भी सख्त फैसले लिए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज भी कई जगहों में तेज आंधी के साथ ब…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com