प्रदेश में आज 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, अब 806 एक्टिव मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 1600 के पार

प्रदेश में आज 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, अब 806 एक्टिव मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 1600 के पार

प्रदेश में आज 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, अब 806 एक्टिव मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 1600 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 24, 2020 2:29 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 74 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: सट्टा खाइवालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार.. लाखों की…

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के जांजगीर चापा से 5, रायगढ़ व रायपुर से 3 — 3 व कोरबा से एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More:  कोरिया के कई गांवों में सप्ताह भर से ब्लैक आउट, बरसात के समय अंधेरे…

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 2419 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 806 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1601 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: रायपुर समेत इन जिलों में मिले कोरोना के 22 नए मरीज, प्रदेश में एक्ट…

 

 

Media Bulletin 24 June 2020 by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com