प्रदेश में आज 191 नए कोरोना मरीज मिले, 234 हुए स्वस्थ, जिलेवार अपडेट आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में आज 191 नए कोरोना मरीज मिले, 234 हुए स्वस्थ, जिलेवार अपडेट आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में आज 191 नए कोरोना मरीज मिले, 234 हुए स्वस्थ, जिलेवार अपडेट आंकड़े यहां देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 3, 2020 3:50 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 191 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार 297 हो गई। वहीं, अ​ब तक 11 हजार 49 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: प्रदेश में 30 नई नगर परिषदों का होगा गठन, पंचायतों का परिसीमन कार्यक्रम निरस्त, सीएम ने अधिसूचना …

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 191 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 234 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, आज प्रदेश में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 593 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: सहकारी बैंक का मैनेजर निकला कोरोना पॉजिटिव, शनिवार और रविवार को रहे…

प्रदेश में 2 हजार 655 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 4 हजार 776 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 3664 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 874 है।

Read More: मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध, बीजेपी कार्यालय में ही…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com