प्रदेश में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1030 नए संक्रमितों की पुष्टि, कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1 लाख 60 हजार के पार

Ads

प्रदेश में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1030 नए संक्रमितों की पुष्टि, कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1 लाख 60 हजार के पार

  •  
  • Publish Date - October 18, 2020 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1030 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 60 हजार 188 हो गई।

Read More: संदिग्ध अवस्था में युवतियों को चेन्नई ले जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा, दस्तावेजों के आधार पर उम्र की तस्दीक जारी

आज प्रदेशभर में 1427 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 20 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2773 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 44 हजार 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: उत्तर प्रदेश में दो दलित नाबालिगों पर तेजाब से हमला, प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिया आड़े हाथों

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 281 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।