(Flipkart GOAT Sale 2026/ Image Credit: AI-generated)
Flipkart GOAT Sale 2026: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल ही GOAT Sale 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को फरवरी 2026 में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब सेल के दौरान ग्राहक इसे करीब 21 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिल सकता है। अलग-अलग कलर वेरिएंट के हिसाब से फोन की कीमत में अंतर रखा गया है।
Flipkart सेल में Samsung Galaxy S26 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 1,18,999 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत में 21 हजार रुपये की कटौती शामिल है। यह ऑफर ब्लैक, व्हाइट और कोबाल्ट वायलेट कलर ऑप्शन पर लागू है। वहीं स्काई ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Pro और iPhone Air जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, Quad HD+ रिजॉल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। फोन की पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 3 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP 5X पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन S Pen स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।