आज ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, सिंधिया का भी तीन दिवसीय प्रदेश दौरा शुरू, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल… देखिए

आज ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, सिंधिया का भी तीन दिवसीय प्रदेश दौरा शुरू, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल... देखिए

आज ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, सिंधिया का भी तीन दिवसीय प्रदेश दौरा शुरू, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल… देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 24, 2020 4:30 am IST

ग्वालियर। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे, सीएम यहां आयोजित ​विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, 12 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर से अशोकनगर के लिये रवाना होंगे, अशोकनगर जिले के पिपरई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इसके बाद दोपहर 2 बजे पिपरई से रवाना होकर अशोकनगर के ग्राम राजपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, सियासी …

वहीं दोपहर 3.35 बजे राजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 4.10 बजे डबरा के सिसगांव पहुंचेंगे, सिसगाँव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जिले के सुरजनपुर पहुंचेंगे, सुरजनपुर में कुछ देर रूकने के बाद हेलीकॉप्टर से ग्वालियर महाराजपुरा विमानतल आयेंगे, रात्रि 8 बजे प्लेन से ग्वालियर से भोपाल जाएंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमित लोगों की संख्य…

इधर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं, सीएम शिवराज के साथ उपचुनाव विस क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, सिंधिया इस दौरे की अवधि में ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, रायसेन, धार, देवास, सागर और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: केरल सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com