LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, देशभर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, अयोध्या में उमड़ी लाखों की भीड़

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026

Modified Date: February 15, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: February 15, 2026 8:55 am IST

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजन और धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बम-बब भोले” के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों साल पुराना स्वयंभू शिवलिंग यहां आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, फूल और जल लेकर कतारों में खड़े नजर आए। आज भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और दिनभर रुद्राभिषेक व पूजन चलता रहेगा। इंदौर के मंदिरों में तड़के सुबह 4 बजे भस्म आरती के साथ महाशिवरात्रि का शुभारंभ हुआ। गेंदेश्वर महादेव मंदिर में रात 8 बजे तांडव आरती का आयोजन होगा। वहीं कांटाफोड़ महादेव मंदिर से आज भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी। कई मंदिरों में स्वर्ण कलश से अभिषेक किया जाएगा, तो शाम को शंकर-पार्वती दूल्हा-दुल्हन स्वरूप में विराजमान होंगे। कुछ स्थानों पर आज तो कुछ में कल शिव विवाह महोत्सव संपन्न होगा।

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।