छत्तीसगढ़ में स्मार्टकार्ड बनाने 7 नवंबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में स्मार्टकार्ड बनाने 7 नवंबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में स्मार्टकार्ड बनाने 7 नवंबर आखिरी तारीख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 4, 2017 7:05 am IST

राष्ट्रीय स्वस्थ बीमा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए आवेदक अब 7 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. पहले चार नवंबर आखिरी तारीख रखी गयी थी, जिसे बढाकर 7 नवंबर किया गया है.
 
ऐसे परिवार जो इन योजनाओं के तहत कार्ड बनवाने में छूट गए है वे आधार कार्ड या राशन कार्ड की छाया प्रति के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुराना नर्सिंग  हॉस्टल रायपुर कार्यालय में आवेदन कर सकते है.
 
ध्यान देने वाली बात ये है कि राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना और मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत वर्ष 2017 में ग्रामीण एवं शहरी छेत्रो में शिविर आयोजित किये गए थे उनमें अनेक परिवार क्रियाशील स्मार्टकार्ड नही होने के कारण तथा कुछ अन्य परिवार स्मार्ट कार्ड बनाने से छूट गए थे.
उन परिवार के लिए निर्धारित प्रारूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,ग्राम पंचायत वार्ड,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ,नगर निगम जोन कार्यालय और लोक सुराज के माध्यम से आवेदन लिए गए थे इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों को पचास हजार रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाएगा.
 
वेब डेस्क, IBC24
 


लेखक के बारे में