टोपे ने कोविड-19 अस्पतालों में डाक्टरों को सात दिन के अंतराल पर काम करने को कहा

Ads

टोपे ने कोविड-19 अस्पतालों में डाक्टरों को सात दिन के अंतराल पर काम करने को कहा

  •  
  • Publish Date - September 25, 2020 / 02:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नागपुर, 25 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टरों को कोविड-19 खंड में सात दिनों के अंतराल पर और बीच में एक दिन छुट्टी के साथ बाकी दिन गैर कोविड-खंड में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 खंड में सात से 15 दिनों तक काम करने और एक सप्ताह घर पर पृथक-वास में रहने के बजाए सात दिन के अंतराल पर काम करना चाहिए।

टोपे ने कहा कि अदला-बदली के आधार पर काम करने की व्यवस्था से डॉक्टरों की किल्लत के मुद्दे का कुछ हद तक समाधान हो जाएगा ।

वह महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ में कारोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए भंडारा, गोंदिया और नागपुर में सरकारी अस्पतालों का दौरा किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रोगों से ग्रस्त वरिष्ठ डॉक्टरों को छोड़कर हर डॉक्टर को कोविड-19 विभाग में काम करना चाहिए। उन्हें बदल-बदल कर काम करना चाहिए।’’

भाषा आशीष नरेश

नरेश