बिलासपुर में केवल रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश

बिलासपुर में केवल रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश

बिलासपुर में केवल रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 28, 2020 3:18 pm IST

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने बिलासपुर में टोटल लॉकडाउन को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है, नए आदेश के मुताबिग अब सिर्फ रविवार को ही टोटल लॉकडाउन रहेगा। इसके पहले बुधवार और रविवार दो दिन टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी हुए थे। जिसे प्रशासन ने संशोधित करके नया आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें:तीन मई तक बंद रहेंगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराने के लिए प्रशासन द्वार इस प्रकार के निर्णय लिए जा रहे हैं, हालांकि बिलासपुर से अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नही मिला बावजूद इसके जिले को ग्रीन जोन में बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने लॉन्च किया कवच मोबाइल एप, अब कोरोना वायरस के संब…

बता दें कि प्रदेश में आज ही एक प्रवासी मजदूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आयी है, जो कि प्रतापपुर कैंप में ठहरा हुआ था, मजदूर मूलत: झारखण्ड का रहने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई है।

ये भी पढ़ें: कल से प्रदेश में हर दिन होगी 1200 सैंपल की जांच, स्वास्थ्य मंत्री न…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com