राज्य पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों के तबादले, राठौर सूरजपुर के एएसपी, देखिए सूची

Ads

राज्य पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों के तबादले, राठौर सूरजपुर के एएसपी, देखिए सूची

  •  
  • Publish Date - February 18, 2019 / 05:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार देर रात 10 आईपीएस के ट्रांसफर करने के बाद राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 29 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत वायपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स, कांकेर, मुख्यालय भानुप्रतापपुर भेजा गया है।

इसी तरह जेआर ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विजय पांडेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रुप में एसटीएफ, बघेरा भेजा गया है। वहीं हरीश राठौर को सूरजपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही अर्चना झा को जोनल पुलिस अधीक्षक वि. शा. बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

देखिए पूरी सूची