महाराष्ट्र के पालघर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 04:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

पालघर, 12 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में यहां एक समुद्र तट के निकट कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के बारे में पूछताछ किए जाने पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को पालघर जिले के वनगांव इलाके के चिंचणी तट पर रविवार को शराब पीते और पार्टी करते देखा। कोविड​​-19 को फैलने से रोकने के लिए जिले में जलाशयों के पास निषेधाज्ञा लागू है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन व्यक्तियों से कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर अपशब्द कहे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद