रेलवे स्टेशन से सोना चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 9 तोला सोना जब्त

रेलवे स्टेशन से सोना चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 9 तोला सोना जब्त

रेलवे स्टेशन से सोना चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 9 तोला सोना जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: February 20, 2019 3:21 am IST

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से 9 तौला सोना चोरी के मामले में 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के बाद उडीसा निवासी रजनु नंदन राउत और गौतम कुमार स्वाइन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 3 लाख 77 हजार 500 रुपए कीमत का 9 तौला सोना भी बरामद जब्त।

पढ़ें- 21 टीआई के तबादले, संदीप चंद्राकर भेजे गए सुकमा, देखिए पूरी लिस्ट

दरअसल 28 जनवरी को प्लेटफार्म नंबर एक के सामने गौरखपुर निवासी चंद्रकांत त्रिपाठी पत्नी के साथ बरौनी जाने के लिए ट्रेन का इंतेज़ार कर रहे थे कि सामने रखी ब्रीफकेस गायब हो गई। जिसकी रिपोर्ट जीआरपी रायपुर में दर्ज की गई थी। फिलहाल जीआरपी ने दोनो शातिर आरोपियो को रिमांड में लेकर पुछताछ में जुटी है और बाकी और बडी चोरियां खुलने की आशंका जता रही है।

 


लेखक के बारे में