भीषण हादसा: टैंकर की टक्कर से स्कूटर सवार दो दोस्तों की मौत,
भीषण हादसा: टैंकर की टक्कर से स्कूटर सवार दो दोस्तों की मौत,
आगरा (उप्र), (भाषा) आगरा जिले में डौकी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बमरौली कटारा गांव में मंगलवार दोपहर को एक टैंकर ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
Read More News : बिलासपुर में कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का निधन, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देव भारती (18) तथा नितिन के तौर पर हुई है।
उन्होंने कहा कि भारती और नितिन दो पहिया वाहन से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी स्मार्ट सिटी के पास आगरा की ओर आ रहे एक टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गयी।
Read More News : पनडुब्बी डूबने से 53 लोगों की मौत, इंडोनेशियाई नौसेना ने की घोषणा
सूचना मिलते ही डौकी थाने के निरीक्षक अशोक कुमार और बमरौली कटारा चौकी प्रभारी शिव शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Read More News : दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत, सिंगापुर से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सेना का C-17
इस संबंध में डौकी थाने के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और पुलिस टैंकर की तलाश कर रही है।
Read More News : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’, जनता से मांगे थे सुझाव, 76वें कड़ी का प्रसारण आज

Facebook


