बस पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल
बस पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल
चित्रकोट। जगदलपुर से भोपालपटनम जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस्तानार घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दो घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बस में सात यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Facebook


