MP में मंत्रिमंडल को लेकर उमा भारती ने जताई नाराजगी, कहा ‘मुझसे जुड़े लोगों का हुआ अपमान’- सूत्र

MP में मंत्रिमंडल को लेकर उमा भारती ने जताई नाराजगी, कहा 'मुझसे जुड़े लोगों का हुआ अपमान'- सूत्र

MP में मंत्रिमंडल को लेकर उमा भारती ने जताई नाराजगी, कहा ‘मुझसे जुड़े लोगों का हुआ अपमान’- सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 2, 2020 10:58 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद ही भाजपा में नाराजगी की खबर आने लगी हैं, सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल गठन को लेकर उमाभारती ने नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि मंत्रिमंडल गठन में मेरे सुझावों की अनदेखी की गई है, यह उन सभी का अपमान है जो मुझसे जुड़ें हैं।

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने एक ही झटके में कांग्रेस के सभी आरोपों का दिया जवाब, बोले…

सूत्रों का कहना यह भी है कि इसके लिए उन्होने प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र भी लिखा है। वहीं उमा भारती ने मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथियों के आने से खुशी भी व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल गठन के बाद सिंधिया का नया अंदाज, बोले ‘कांग्रेस और दिग्व…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com