दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद विधायक को लगा झटका, छोटे भाई की ऐसे हो गई मौत

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद विधायक को लगा झटका, छोटे भाई की ऐसे हो गई मौत

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद विधायक को लगा झटका, छोटे भाई की ऐसे हो गई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 27, 2019 10:30 am IST

नई दिल्ली। बहुचर्चित उन्नाव दुष्कर्म की जेल में सजा काट रहे ​आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका लगा है। बीती रात दिल्ली एम्स में भर्ती ​विधायक के छोटे भाई मनोज सेंगर की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

Read More News: तबाही मचाने आ रहा है क्यार तूफान, कुछ ही घंटे और.. फिर तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

बता दें कि मनोज सेंगर वही शख्स है जो रायबरेली जिले में हुए पीड़िता के एक्सीडेंट की घटना में नामजद आरोपी थेे। पीड़िता के चाचा ने एक्सीडेंट को साजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस को दस लोगों के नाम शामिल होने की जानकारी मिली थी। इन लोगों में मनोज सेंगर भी शामिल था। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि मनोज का बड़ा भाई विधायक कुलदीप सेंगर अभी दिल्ली के तिहाड़ ​जेल में सजा काट रहा है।


लेखक के बारे में