उप्र: शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ads

उप्र: शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 26, 2021 / 06:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

पीलीभीत (उप्र) 26 फरवरी (भाषा) पीलीभीत में पंचायत सचिव पर एक शिक्षिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पंचायत सचिव और शिक्षिका एक ही ब्लॉक ललौरीखेड़ा में तैनात हैं।

शिक्षिका की लिखित शिकायत पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला शिक्षिका ने शिकायत देकर सचिव कमल किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

हरीश के अनुसार, शिकायत के आधार पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।

भाषा सं जफर शफीक