BJP MLA Nasha Shapath Viral Video : ‘मैं जीवन में कभी नशा करूंगा…’ BJP विधायक ने छात्रों नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई अनोखी शपथ! VIDEO हुआ वायरल

Ads

सिंगरौली में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक रामनिवास शाह शपथ दिलाते समय 'मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा' की जगह गलती से 'मैं जीवन में कभी नशा करूंगा' बोल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BJP MLA Nasha Shapath Viral Video / Image Source : SOCIAL MEDIA

HIGHLIGHTS
  • नशामुक्ति कार्यक्रम में विधायक से हुई बड़ी चूक।
  • छात्र-छात्राएं विधायक की गलती सुनकर मुस्कुरा पड़े।
  • वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज।

सिंगरौली: BJP MLA Nasha Shapath Viral Video :   :  ​मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा विधायक रामनिवास शाह नशामुक्ति की शपथ दिलाते समय गलती से नशा करने की शपथ दिला बैठे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​

क्या है पूरा मामला ?

बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में पुलिस द्वारा एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। Nasha Mukti Abhiyan कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिला रहे थे। ​मंच पर शपथ पत्र हाथ में लेकर पढ़ते समय विधायक रामनिवास शाह ने अधिकांश पंक्तियां तो सही पढ़ीं, लेकिन एक महत्वपूर्ण वाक्य बोलते समय उनकी जुबान फिसल गई।

मैं शपथ लेता हूं कि मैं जीवन में कभी नशा करूंगा।”

उन्होंने छात्रों को यह शपथ दिलानी थी कि “मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा,” लेकिन “नहीं” शब्द बोलना भूल जाने के कारण उन्होंने कह दिया, “मैं शपथ लेता हूं कि मैं जीवन में कभी नशा करूंगा।” ​हैरानी की बात यह रही कि विधायक यह शपथ पत्र कागज देखकर पढ़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने यह वाक्य बोला, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई और उन्हें विधायक की गलती का अहसास हो गया। यह पूरी घटना वहां मौजूद कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। ​

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम का है।

विधायक से क्या गलती हुई?

नशामुक्ति की शपथ दिलाते समय उन्होंने "मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा" की जगह गलती से "मैं जीवन में कभी नशा करूंगा" बोल दिया।

घटना के बाद क्या हुआ?

छात्र-छात्राएं मुस्कुरा पड़े और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।