Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Sambhal Speech || Image- ANI News File
संभल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संभल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला भी बोला। (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Sambhal Speech) सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले राज्य में ऐसी सरकारें थीं जो गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के हितों के बारे में नहीं सोचती थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले दंगे होने पर दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं और दंगाइयों को कानून का डर है। उन्होंने संभल और बरेली का भी जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब संभल में किसी का दबदबा नहीं चलेगा और वहां वही होगा जो हरिहर मंदिर से जुड़ी व्यवस्था के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि अब गरीबों, दलितों और वंचितों की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता और डबल इंजन सरकार ने उनके अधिकारों की रक्षा की है। (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Sambhal Speech) मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि करीब 500 वर्ष पहले विदेशी आक्रमणकारियों ने संभल के हरिहर मंदिर और वहां के कई तीर्थ स्थलों को नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब संभल के 68 तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार का काम शुरू हो चुका है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कांवड़ यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी की शोभायात्राओं और दुर्गा पूजा पंडालों में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान नहीं है और वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों के दौरान माफिया ने गरीबों और हिंदुओं की जमीनों पर कब्जा किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, उनकी सरकार ने 10 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।
#WATCH संभल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 के पहले ऐसी सरकार नहीं थी जो गरीब, पिछड़ा, वंचित, कमजोर, किसान, दलित, महिलाओं के बारे में सोच सके। सोचते भी कैसे उस समय सरकार के मुखिया 12 बजे सो कर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे 5 बजे जिम जाने का समय हो जाता… pic.twitter.com/AMQ9nNaOtU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
इससे पहले बुलंदशहर की जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 के पहले कौन सा जिला था जहां दंगे ना हुए हो? मुजफ्फरनगर का दंगा हो, सहारनपुर का दंगा हो, मेरठ का दंगा हो, अलीगढ़ के दंगे हो, कौन जिला ऐसा था जहां ना हो? कौन जिला ऐसा बचा जहां बेटी और व्यापारी सुरक्षित रहे हो? पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बहुत से परिवारों ने बेटियों को पढ़ने के लिए दूर भेज दिया था या स्कूल जाना ही बंद कर दिया था… हर थाने में सपा का कोई गुंडा वसूली करता था…लेकिन अब मैं कह सकता हूं ना कर्फ्यू है ना दंगा है बुलंदशहर चंगा है।”
#WATCH बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 के पहले कौन सा जिला था जहां दंगे ना हुए हो? मुजफ्फरनगर का दंगा हो, सहारनपुर का दंगा हो, मेरठ का दंगा हो, अलीगढ़ के दंगे हो, कौन जिला ऐसा था जहां ना हो? कौन जिला ऐसा बचा जहां बेटी और व्यापारी सुरक्षित रहे हो?… https://t.co/e0lgBp02jl pic.twitter.com/yNmQfcroD1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने