गुंडागर्दी! 12 पुलिसकर्मियों के दल ने दबिश देकर पिता-पुत्र को पीटा, बुजुर्ग की मौत, सभी पर दर्ज होगा हत्या का केस

Ads

गुंडागर्दी! 12 पुलिसकर्मियों के दल ने दबिश देकर पिता-पुत्र को पीटा, बुजुर्ग की मौत, सभी पर दर्ज होगा हत्या का केस

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 07:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), (भाषा) प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने दबिश के दौरान कथित रूप से पुलिस द्वारा की गई पिटाई के कारण एक वृद्ध की मौत होने के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Read More News: दरिंदे, दाग, दर्द ! MP के दामन पर फिर दाग !

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सिंह ने पुलिस की दबिश के दौरान वृद्ध की मौत के मामले में बुधवार को 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

Read More News: बाइडन के हवाले अमेरिका, 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई और कही ये बात.. 

अभियोजन पक्ष के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज निवासी रमजान खां ने आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर 2020 एवं 20 सितंबर 2020 की मध्य रात्रि तत्कालीन सांगीपुर थाना प्रभारी प्रमोद सिंह, उप निरीक्षक राम आधार यादव, गणेशदत्त पटेल, कांस्टेबल राम मिलन, श्रवण कुमार, रविशंकर, राम निवास एवं पांच अज्ञात कांस्टेबल उसके घर में घुस आये।

Read More News: मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहा.. संन्यास का ऐलान 

रमजान खां ने आरोप लगाया कि इन पुलिसकर्मियों ने उसके पिता मकबूल को मारा पीटा, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी और पुलिस ने उनके शव का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया।

Read More News: ‘तांडव’ के निर्देशक के साथ 3 को ट्रांजिट अग्रिम जमानत.. फौरन गिरफ्तारी से मिली राहत 

अदालत ने पुलिस को सात दिन के अंदर 12 आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।

Read More News: प्रदेश में आज 10 कोरोना मरीजों की मौत, 594 नए संक्रमितों की पुष्टि, 491 मरीज डिस्चार्ज