उप्र: अंतरराज्यीय वाहन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य गिरफ्तार

Ads

उप्र: अंतरराज्यीय वाहन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 19, 2020 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 दिसंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर में कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके कब्जे से चोरी की सात कारें और 14 इंजन बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली और अपराध शाखा पुलिस की एक टीम ने छापा मारकर चोरी के वाहन और ऑटोमोबाइल उपकरण जब्त किए।

गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हरिद्वार, गुरुग्राम और फरीदाबाद से वाहन चोरी किए गए थे।

भाषा शुभांशि अविनाश

अविनाश