बॉर्डर पर पकड़ा गया UP का अवैध धान, तहसीलदार की टीम ने देर रात ट्रक को किया जब्त
बॉर्डर पर पकड़ा गया UP का अवैध धान, तहसीलदार की टीम ने देर रात ट्रक को किया जब्त
बलाघाट। भरवेली थाना क्षेत्र के मानेगाव में तहसीलदार, नागरिक आपूर्ति निगम और पुलिस टीम ने देर रात संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रक से लगभग 675 कट्टा धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार जब्त किए गए धान उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। जिसमें से कुछ माल गोदामों में खाली हो चुका था। इस वजह से गोदाम को भी सील किया गया है। वहीं ट्रक को भी थाने में खड़ा कर दिया गया है।
Read More News: जहां प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाएं, सीएम शिवराज का निर्देश
बताया गया है कि एक राइस मिल संचालक के द्वारा यह धान बुलवाया गया था लेकिन उसके यहां खाली ना होकर मानेगांव में किसी अन्य व्यक्ति के गोदाम में धान खाली किया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर गोदाम को सील कर दिया है।
Read More News: अकेलापन दूर करने लिया डॉगी का सहारा, हुआ ऐसा लगाव कि केक काटकर मनाया बर्थडे, लोगों दी दावत
बता दें कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। ऐसे में यूपी का धान यहां आना कई तरह के संदेह को जन्म दे रहा है। जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वाजिब मूल्य मध्यप्रदेश में धान का किसानों को दिया जाता है जिसका लाभ बिचैलिए और मिलर्स उठाते है, और अन्य राज्यों से घाटियां सस्ता धान लाकर साठगाठ करके यहां बेच देते हैं। या तो मिलिंग में इस्तेमाल कर लेते हैं।
Read More News: शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, शादी समारोह में केवल 20 लोग हो सकेंगे शामिल, मणिपुर सरकार ने जारी किया निर्देश
इस मामले में भी इसी तरह की संभावना जताई जा रही हैं। फिलहाल तहसीलदार की संयुक्त टीम मामले बारीकी से जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार ने बताया कि अन्य राज्य का धान अवैध तरीके से लाए जाने की सूचना मिली थी। वहीं सीमा पर ट्रक को जब्त कर पूछताछ में किसी भी प्रकार के दस्तावेज उनके पास नहीं थे इस वजह से धान को संदिग्ध मानते हुए जब्त की कार्यवाही की गई।
Read More News: TI की कार से टकराकर घायल हुआ मासूम, डायल 112 को कॉल कर पहुंचाया अस्पताल, किया हर संभव मदद का वादा

Facebook


