नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को होगा मतदान, 24 दिसंबर को परिणाम

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को होगा मतदान, 24 दिसंबर को परिणाम

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को होगा मतदान, 24 दिसंबर को परिणाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 25, 2019 9:23 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर राज्य में नगरीय निकाय चुनावों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 21 दिसंबर को मतदान होगा। 24 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम आएंगे। इसी घोषणा के साथ आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें — हद हो गई! बिल्डर ने SP बंगले को ही करा लिया अपने नाम पर रजिस्ट्री, एडीजे कोर्ट में परिवाद दाखिल

छत्त्तीसगढ़ में पहली बार प्रत्याशी आॅनलाइन आवेदन कर सकेगें, वहीं प्रत्याशियों के खर्चे पर भी नजर रखी जाएगी, व्यय संपरीक्षक प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च की गई रकम का ब्योरा रखेगें। प्रदेश में चुनाव के लिए 5 हजार 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के 10 नगर निगम और 38 नगरपालिका में चुनाव होगें। साथ ही प्रदेश की 103 नगर पंचायतों में भी वोट डाले जाएंगे।  

यह भी पढ़ें — पौधरोपण के नाम पर अधिकारियों को परोसा गया शराब और मांस-मछली, उनके कुत्तों की भी हुई जमकर खातिरदारी

30 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, इसी दिन अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 6 दिसंबर को नामांकन का आखिरी दिन होगा। 7 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी। 9 दिसंबर तक नाम वापसी होगी। प्रदेश के 2 हजार 840 वार्ड में चुनाव होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर में 7 से 3 बजे तक मतदान होगा। और यहां 25 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। 

यह भी पढ़ें — प्रशासनिक सर्जरी, नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 7 IAS अधिकारियों का तबादला

प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, धमतरी, चिरमिरी, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव नगर निगम में वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर प्रदेश के 151 निकायों में वोट डाले जाएंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com