वाहन चालकों को अब ई-चालान पटाने ट्रैफिक थाना जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत, ऑनलाइन कर सकेंगे पेमेंट
वाहन चालकों को अब ई-चालान पटाने ट्रैफिक थाना जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत, ऑनलाइन कर सकेंगे पेमेंट
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में कोरोना काल में वाहन चालकों को ई -चालान पटाने ट्रैफिक थाना नही जाना होगा। अब अपने ई चालान को ऑनलाइन भी पटा सकेंगे। कोरोना काल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए रायपुर एसएसपी आरिफ़ शेख ने आनलाइन पेमेंट चालू करने के निर्देश दिए थे।
पढ़ें- रायपुर के इन इलाकों में मिले कोरोना के 25 नए केस, जिले में एक्टिव केस की संख्या 113
इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा वेब साइट WWW.ECHALLAN PARIVAHAN.GOV.IN बनाया गया है जिसमें उल्लंघन कर्ता वाहन चालक घर बैठे अपना ई चालान पटा सकता है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज 71 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 148 मरीज हुए स्वस्थ…
लॉकडाउन से पहले ई चालान जारी होने पर वाहन चालक यातायात कार्यालय में उपस्थित होकर जुर्माना पटाते थे। लेकिन कोरोना के चलते चालान पटाना बंद हो गया था।
पढ़ें- युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, राजनांदगांव में दो
विगत 15 दिनों में 2500 से अधिक उल्लंघन कर्ताओं के मोबाइल फोन पर ई-चालान नोटिस भेजी जा चुकी है जिसमें से 500 से अधिक उल्लंघन कर्ता आनलाइन या आफ लाइन अपना चालान पटा चुके हैं ।

Facebook


