ग्रामीणों ने किया अवैध रेत परिवहन का विरोध, 6 ट्रैक्टर एक जेसीबी को मौके पर रोका, रात भर करते रहे पहरेदारी

ग्रामीणों ने किया अवैध रेत परिवहन का विरोध, 6 ट्रैक्टर एक जेसीबी को मौके पर रोका, रात भर करते रहे पहरेदारी

ग्रामीणों ने किया अवैध रेत परिवहन का विरोध, 6 ट्रैक्टर एक जेसीबी को मौके पर रोका, रात भर करते रहे पहरेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 22, 2019 10:42 am IST

कोरिया। जिले में नदियों से हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का धंधा धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन की आंख में घूल झोंककर रेत माफिया रात में भी अवैध रेत का परिवहन काम को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में भरतपुर के ठिसकोली गांव में ग्रामीणों ने रात में हो रहे अवैध रेत परिवहन को​ रोक दिया। प्रशासन की कार्रवाई के ​इंतजार में ग्रामीण रातभर मौके पर ही रूके रहे।

ये भी पढ़ें — अनियंत्रित क्रेन दीवार तोड़कर मकान में घुसी, घटना में बाल बाल बचे रहवासी

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से नाराज ग्रामीणों ने रात में ही नदी पहुंचकर मौके पर 6 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को पकड़ लिया। इस दौरान सभी वाहनों के चालक गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पूरी रात बीत जाने के बाद भी मौके पर ही सभी गाड़ियां खड़ी रही। ग्रामीणों में पुरूषों के साथ ही महिलाएं भी ​शामिल रही।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/yAfoy20ZWsM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com