रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, हुई जमकर धुनाई, देखिए वायरल वीडियो

रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, हुई जमकर धुनाई, देखिए वायरल वीडियो

रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, हुई जमकर धुनाई, देखिए वायरल वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 19, 2019 3:37 am IST

गुना। गुना में चोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोन की सरस्वती कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान से नगदी रुपये और सोने चांदी के जेवर सहित पांच लाख रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया, लेकिन रात्रि में परिवार के लोग शादी से वापस लौटे आए और घर का ताला टूटा मिला तो परिवार के लोगों को संदेह हो गया और अंदर पहुंचे तो एक चोर परिवार के लोगों के हाथ लग गया.और चोर को पकड़ने के बाद परिवार के लोगों ने मिलकर चोर की जमकर पिटाई की और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें –कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के बीच बातचीत के वायरल ऑडियो से मचा बवाल, जानिए माजरा

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आरोन क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थी चोर हर रोज कभी इस कॉलोनी में तो कभी दूसरी कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने सजगता दिखाते हुए चोरों पर नजर रखनी शुरू कर दी वहीं शादी में गया परिवार शादी अटेंड करके रात्रि में ही वापस आ गया, और घटना का खुलासा हो गया वहीं चोरी की घटनाओं से अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़कर आम जनता ही पुलिस को सौंप रही है। तो आखिर पुलिस क्या कर रही है रात्रि गश्त होने के बावजूद आखिर चोरी की घटनाओं पर अंकुश क्यों नहीं लग रहा है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इस मामले में कार्रवाई कर मामले की जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।


लेखक के बारे में