छग की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग संंपन्न, पांच बजे शुरू होगी मतगणना

Ads

छग की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग संंपन्न, पांच बजे शुरू होगी मतगणना

  •  
  • Publish Date - March 23, 2018 / 03:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है, शाम पांच बजे के से मतगणना शुरू हो जाएगी. राज्यसभा के एक सीट के लिए कुल 87 वोट पड़े हैं. बीजेपी से पूरे 49 वोट किए गए है. वहीं तीन विधायक अमित जोगी, सियाराम कौशिक और आरके राय ने वोटिंग का बहिष्कार किया था. अमित जोगी ने  कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने के लिए शर्त रखी थी. कि जब  पीएल पुनिया सार्वजनिक तौर पर अजीत जोगी से माफी मांगेंगे तभी वो कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करेंगे. इसलिए तीन विधायकों ने इस चुनाव वोटिंग से अपने आप को दूर रखा था.  सीटों की संख्या के आधार पर बीजेपी सरोज पांडेय की अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है. 

ये भी पढ़ें- पोती को देखने दिल्ली गए रमन, एम्स में है भर्ती

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे खत्म तक हुआ। राज्यसभा में जीत के लिए 46 वोट चाहिए। फिलहाल भाजपा के पास 49 और अमित जोगी के स्वतंत्र होने के बाद कांग्रेस के 38 विधायक हैं।

 

इनमें से भी सियाराम कौशिक और आरके राय पार्टी से निलंबित हैं। हालांकि इन दोनों विधायकों पर व्हिप लागू होगा, जबकि एक बसपा और एक निर्दलीय विधायक है। बसपा विधायक केशव चंद्रा ने कांग्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा था, कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर वो राज्यसभा सीट के लिए भाजपा को रोकने के लिए वोट डालेंगे। वहीं महासमुंद के निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सियासी पार्टियों में पदयात्रा की होड़, पदयात्रा से मिलेगी सत्ता की चाबी?

 

 

वेब डेस्क, IBC24