भरतपुर विकासखण्ड के दो जिला पंचायत क्षेत्रों में 31 जनवरी को मतदान, इन प्रमुख प्रत्याशियों में है सीधा मुकाबला

भरतपुर विकासखण्ड के दो जिला पंचायत क्षेत्रों में 31 जनवरी को मतदान, इन प्रमुख प्रत्याशियों में है सीधा मुकाबला

भरतपुर विकासखण्ड के दो जिला पंचायत क्षेत्रों में 31 जनवरी को मतदान, इन प्रमुख प्रत्याशियों में है सीधा मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: January 20, 2020 7:59 am IST

कोरिया। कोरिया जिले में होने वाले जिला पंचायत चुनाव के लिये साठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिले के पांच ब्लाक में आने वाले दस जिला पंचायत क्षेत्र में तीन चरणों मे चुनाव होंगे। इसमे सुदूर वनांचल भरतपुर विकासखण्ड में दो जिला पंचायत क्षेत्र आते हैं। यहां जनकपुर प्रथम और जनकपुर द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र में दो जिला पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन होना है।

ये भी पढ़ें: झीरमघाटी मामले में सरकार की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, फैसला सुरक्षित

भरतपुर ब्लाक में द्वितीय चरण में 31 जनवरी को मतदान होगा। यहा प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो जनकपुर प्रथम से आप पार्टी की नेता सुखमंती सिंह मैदान में है जो जनपद पंचायत भरतपुर की वर्तमान में अध्यक्ष हैं ।

ये भी पढ़ें: ATM कार्ड क्लोनिंग फर्जीवाड़े के आरोपी को पकड़ने के बजाए टीआई ने की …

वहीं जनकपुर द्वितीय से कांग्रेस के समर्थन से रविशंकर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। रविशंकर अभी जिला पंचायत सदस्य है और पिछले ग्यारह साल से भरतपुर ब्लाक में हो रहे शोषण और समस्याओं को लेकर नंगे पांव सत्याग्रह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा के दौरान महिला SDM से बदसलूकी को लेकर दिग्गी ने भाजपा…

रविशंकर सिंह और सुखमंती सिंह दोनों ही इलाके में होने वाले रेत के अवैध उत्खनन को लेकर मुखर होते रहे हैं । दोनों ही प्रत्याशियों को अपनी जीत की पूरी उम्मीद है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com