रायपुर। देश की 95 लोकसभा सीटों के साथ छत्तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद पर भी वोटिंग जारी है, तीनों सीटों पर कुल 36 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 59.72 फीसदी वोटिंग हो चुकी है, और लगातार मतदान के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, जानिए पल-पल का
आपको बता दें कि दूसरे चरण में 49 लाख 7 हजार 489 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमें से 24 लाख 38 हजार 320 पुरूष मतदाता हैं.. वहीं, 24 लाख 69 हजार 110 महिला मतदाता हैं। इन तीनों सीटों पर 59 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान शुरू
शत प्रतिशत मतदान के लिए तीनों संसदीय क्षेत्र में 6 हजार 484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं..। कांकेर में 22 और महासमुंद में 154 बूथ संवेदनशील है। राजनांदगांव में 256 बूथ नक्सल और संवेदनशील है। नक्सल प्रभावित राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल और कांकेर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। सुरक्षा के लिहाज से इन इलाकों में खास इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों में ड्रोन और हेलीकाप्टर से निगरानी रखी जा रही है।