पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा गया दल
पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा गया दल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। बस्तर लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के लिए बीजापुर जिले के 245 मतदान केन्द्रों में से 85 मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस का नया प्लान, ‘बूथ जिताओ और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट पाओ’
वहीं 10 मतदान दल को सड़क मार्ग से भेजा गया है। नक्सल प्रभावित होने की वजह से बीजापुर में 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 129 अतिसवेदनशील और 116 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सुकमा से भी पहला मतदान दल कलेक्टर चंदन कुमार की मौजूदगी में रवाना हुआ है।
ये भी पढ़ें:‘धनुष’ तोप को आज किया जाएगा सेना के हवाले, 38 किलोमीटर तक लगाएगी
सुकमा में 22 मतदान केंद्र के 99 अफसर और कर्मचारियों को आज हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है। वहीं समय पर मतदान सामग्री लेने नहीं पहुंचने पर एक कर्मचारी को भी निलंबित किया गया है। इसके साथ लापरवाही बरतने पर अब तक 3 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

Facebook


