दैनिक वेतनभोगी कर्मी ने दफ्तर के बाहर लगाई आग, अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप

दैनिक वेतनभोगी कर्मी ने दफ्तर के बाहर लगाई आग, अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप

दैनिक वेतनभोगी कर्मी ने दफ्तर के बाहर लगाई आग, अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 14, 2018 3:45 pm IST

नरसिंहपुर। नगरपालिका गाडरवारा में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने नगरपालिका के गेट के सामने खुद को आग लगा ली।

आग लगाने से पहले कर्मचारी ने पालिका CM0 सहित अन्य कर्मचारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। उसके खुद को आग लगाते ही वहां हड़कंप मच गया। खुद को आग लगाकर वह इधर-उधर दौड़ने लगा। इससे वहां लोग और दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में