सेना की मालवाहक मालगाड़ी में भीषण आग, 4 ट्रक जलकर खाक

Ads

सेना की मालवाहक मालगाड़ी में भीषण आग, 4 ट्रक जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - May 10, 2018 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में सेना की माल वाहक मालगाड़ी भीषण आग की चपेट में आ गई।  आग की चपेट में आकर 4 ट्रक जलकर खाक हो गए। मालगाड़ी में सेना के वाहनों के साथ 90 जवान सवार थे। जवानों के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

ये भी पढ़ें-विकास यात्रा के लिए रमन रथ तैयार, हाइटेक सुविधाओं और साजो-सामान से लैस, जानिए खूबियां

ये भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती मरीज का शव मिला महादेव घाट में, कांग्रेस की टीम जुटी जांच में

हादसा सुरंग नंबर पांच के पास हुआ है। आधी मालगाड़ी सुरंग के अंदर फंसी है। वाहनों के साथ मालगाड़ी में भारी मात्रा में गोला-बारूद होने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। रेलवे का ओएचई केबल भी जलकर गिरा मिला है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।  

 

वेब डेस्क, IBC24