कांग्रेस दफ्तर में लावारिस हुए पूर्व पीएम, टॉयलेट के सामने पड़ी मिली राजीव की तस्वीर

Ads

कांग्रेस दफ्तर में लावारिस हुए पूर्व पीएम, टॉयलेट के सामने पड़ी मिली राजीव की तस्वीर

  •  
  • Publish Date - May 24, 2018 / 09:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाए जाने के बाद उनकी तस्वीर कांग्रेस दफ्तर में ही लावारिस हो गई। उनकी तस्वीर टॉयलेट के दरवाजे पर रखी नजर आई। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले में सफाई दी कि शरारती तत्वों ने रख दी होगी।

बता दें कि 3 दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई है। तब उनकी इसी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी। आज जब IBC24 संवाददाता कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे तो राजीव गांधी की तस्वीर टॉयलेट के दरवाजे रखी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें : रमन के बयान का मोर्चा ने किया स्वागत- 26 से पहले निकले समाधान तो सम्मेलन में होगा सम्मान

 

इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता माणक अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि शरारती तत्वों ने तस्वीर वहां रखी होगी। उसे वहां से हटवा दिया जाएगा।

वेब डेस्क, IBC24