भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, गाली-गलौज का वीडियो वायरल, देखिए

भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, गाली-गलौज का वीडियो वायरल, देखिए

भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, गाली-गलौज का वीडियो वायरल, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 7, 2018 12:31 pm IST

बुरहानपुर। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ है

दरअसल बुरहानपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय जयस्तंभ चौराहा पर जनसभा का आयोजन किया गया था पूर्व बीजेपी के प्रदेश अध्य़क्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सीएम का स्तुतिगान किया। उन्होंने पिछले दिनों सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर पत्थरबाजी की घटना पर बोलते हुए पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को अमर्यादित भाषा से संबोधित करते हुए कहा, ‘पत्थरबाजी करने वालों ‘…… तुम्हारे पत्थर शिवराज सिंह चौहान तक आतेआते फूल बन जाएंगे’।

यह भी पढ़ें : व्याख्याता ई/टी, एलबी संवर्ग की एकीकृत वरिष्ठता सूची जारी, देखिए पूरी लिस्ट

उन्होंने अपने संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्तुतिगान किया। उन्होंने कहा कि जिस मां के दूध में शेरनी की ताकत हो उसका बेटा शिवराज बनता है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में