भिंड। देशभर के व्हाट्स एप ग्रुप में IBC24 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो है, जिसमे ग्रुप एडमिन एक दूसरे को हिदायत दे रहे हैं और भिंड कलेक्टर के इस अजीबो गरीब फरमान पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
देखें वीडियो-
पढ़ें-रमन ने भिलाई स्टील प्लांट हादसे के मरीजों से की मुलाकात, हादसे में 11 की हो चुकी है मौत
शायद ये ब्रेकिंग आपने अपने व्हाट्स एप ग्रुप पर भी देखी होगी। पिछले दो दिनों में मध्यप्रदेश में भिंड जिले के कलेक्टर का ये अजीबो गरीब फरमान की ख़बर को IBC24 पर दिखाने के बाद चैनल का वीडियो देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ख़बर ऑन एयर होने के बाद भिंड जिला भी चर्चा का विषय बन गया है। व्हाट्स एप ग्रुप सदस्य ग्रुप एडमिन को वीडियो शेयर करके उन्हें हिदायत दे रहे हैं, ताकि वो भी ग्रुप का रजिस्ट्रेशन करा लें नहीं तो ग्रुप बंद हो सकता है।
पढ़ें- कुएं में एक ही परिवार के पांच भाई बहनों के शव मिलने से सनसनी
दरअसल भिंड कलेक्टर ने आचार संहिता के दौरान सभी मीडिया ग्रुपों पर लगाम लगाने के लिए आदेश जारी किया। जिसके मुताबिक व्हाट्स एप ग्रुप एडमिन को जिला जनसंपर्क कार्यालय में ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। जिसकी अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है। समय पर पंजीकरण नहीं होने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गयी है।
पढ़ें- पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी
वहीं कलेक्टर के इस आदेश के बाद व्हाट्स एप एडमिन में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने अपने ग्रुप ही समाप्त कर दिए। कलेक्टर के इस आदेश से लोगों में आक्रोश है और इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे है। लोगों ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट में जाने का मन बना लिया है। सोशल मीडिया के इस दौर में कलेक्टर के इस आदेश ने सवाल जरूर खड़े किए हैं। लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा मान रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24