भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है कि बेटियों ने पूछा, मामा जी, नौकरियां कहां हैं? अब बेरोजगार युवा मामा जी से सवाल कर रहे हैं और वे आंखे चुरा रहे हैं। मामा जी वोट लेते वक्त बड़ी बड़ी डींगें हाँकते हैं और भांडा फूटते ही मुंह चुराकर भागते हैं ।
बेटियों ने पूछा, “मामा जी, नौकरियाँ कहाँ हैं?” अब बेरोजगार युवा मामा जी सवाल कर रहे हैं और वे आँखे चुरा रहे हैं।
मामा जी वोट लेते वक्त बड़ी बड़ी डींगें हाँकते हैं और भांडा फूटते ही मुँह चुराकर भागते हैं । pic.twitter.com/LpWzH7YXOn— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 14, 2018
पढ़ें-पाकिस्तान की गीदड़ भभकी,कहा- भारत के एक सर्जिकल स्ट्राइक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे
दरसअल, इस वीडियो में एक लड़की सीएम शिवराज से प्रदेश में नौकरियों को लेकर सवाल कर रही है। इस सवाल पर सीएम शिवराज आँखे चुराते हुए कह रहे हैं, कि भर्तियां निकलेंगी। मामा के इस उत्तर पर लड़की कहती है कि अच्छा अब आप क्यों सुनोगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
पढ़ें- भाजपा में शामिल उईके का छलका दर्द,कहा- भूपेश बघेल और चरणदास महंत से था बहुत परेशान
बता दें कि मध्य प्रदेश के मामा शिवराज सिंह चुनाव प्रचार में जोर शोर अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा में खूब जन सैलाब जुड़ रहा है। शायद ये जन सैलाब इसलिए भी जुड़ रहा है कि प्रदेश के लोग अपने मामा से 15 सालों का हिसाब चाहते हों।
वेब डेस्क, IBC24