भिलाई में पर्यवेक्षकों के सामने शक्ति प्रदर्शन, राकेश पांडेय को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग

भिलाई में पर्यवेक्षकों के सामने शक्ति प्रदर्शन, राकेश पांडेय को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग

भिलाई में पर्यवेक्षकों के सामने शक्ति प्रदर्शन, राकेश पांडेय को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 28, 2018 10:40 am IST

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी में अपने 78 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं वहीं अब 12 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन में कसरत शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने वैशाली नगर विधानसभा में पर्यवेक्षक भेजकर इस सीट के जिताऊ प्रत्याशी के नामों का पैनल तैयार किया।

पढ़ें- बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से सात हाथियों की मौत

 28-Oct-1

वहीं दूसरी ओर भाजपा के भिलाई जिला की बैठक में पर्यवेक्षकों के सामने भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के संगठन ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। बैठक में जिला संगठन ने पर्यवेक्षकों से राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडे को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।

देखें वीडियो-

पढ़ें- कांग्रेस के 37 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद किन-किन सीटों पर किसका मुकाबला किससे.. देखिए एक नजर

पर्यवेक्षकों ने वर्तमान विधायक विद्यारतन भसीन, निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन और भाजपा नेता राकेश पांडेय के नामों का पैनल तैयार किया है, लेकिन अब केंद्रीय संगठन के पास इन नामों के पैनल को भेजा जाएगा, जिसके मुहर के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में