नया रायपुर में मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय की बस में भिड़ंत,दो बच्चियों सहित कंडक्टर की मौत

Ads

नया रायपुर में मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय की बस में भिड़ंत,दो बच्चियों सहित कंडक्टर की मौत

  •  
  • Publish Date - October 31, 2018 / 07:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

रायपुर। नया रायपुर में भीषण बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां मंत्रालय की सिटी बस केंद्रीय विद्यालय की बस से भिड़ गई। हादसे में दो बच्चियों समेत कंडक्टर की मौत हो गई। अटल नगर के पास मंत्रालय की बस और सेंट्रल स्कूल की बस आपस में भीड़ गई, जिसमें कंडक्टर समेत दो स्कूली छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

देखें वीडियो-

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, तभी अटल नगर के पास मंत्रालय की बस और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मृत दोनों बच्चियों सामने बैठी हुई थीं, जिनके सिर पर गंभीर चोट आने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24