मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 18, 2018 11:47 am IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाडी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है.जिसका असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें –दिल्ली से लौटते ही रमन ने ली अफसरों की बैठक,केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार आई सामने

इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभागों में कुछ कुछ स्थानों पर हल्कि बारीश होने की संभावना भी बताई है । वैज्ञानिकों के मुताबिक केरल में जो बारीश हो रही है। उसी तरह बस्तर संभाग में अलर्ट है। यहां पर अगले 24 घंटे में कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारीश की संभावना है । कई इलाकों में 12 सेमी से 20 सेंटीमीटर तक भी बारिश हो सकती है। बस्तर के इलाकों में जोरदार बारिश की वजह से इंद्रावती नदी पर भी खतरा बना हुआ है और कभी भी यहां पर जल का बहाव खतरे के निशान के उपर पहुंच सकता है ।

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में